फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case filed against the pradhan of Tintali

तीनताली के ग्राम प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 24 Oct 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Case filed against the pradhan of Tintali
सदर कोतवाली पुलिस ने ग्राम पंचायत तीनताली के ग्राम प्रधान संतोष वर्मा के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई अपर सत्र न्यायाधीश एससी-एसटी कोर्ट के आदेश पर हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि सदर विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत तीनताली निवासी वादिनी जिऊती का कहना है कि वह पांच सितंबर 2021 की शाम करीब छह बजे अपने घर गृहस्थी का काम कर रही थी। उसी वक्त गांव के वर्तमान प्रधान संतोष वर्मा उसके दरवाजे पर चढ़ आए। उसके रिश्तेदारों के उकसाने पर गाली-गलौज करते हुए उसे अपमानित किया। घर छोड़कर न जाने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। विरोध करने पर बाल पकड़कर घसीटते हुए घर से बाहर लेकर गए और लात घुसे से पिटाई की। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी प्रधान धमकी देते हुए चला गया। इंस्पेक्टर सत्यनारायण मिश्र ने बताया कि पीड़िता जिऊती की तहरीर पर ग्राम प्रधान संतोष वर्मा के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed