फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case filed against six people including husband, mother-in-law, father-in-law and sister-in-law for dowry harassment

Sonebhadra News: दहेज उत्पीड़न में पति,सास-ससुर और ननद सहित छह पर केस

Sun, 29 Jun 2025 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Case filed against six people including husband, mother-in-law, father-in-law and sister-in-law for dowry harassment
राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में शादी के महज साढ़े तीन माह में ही नवविवाहिता ने पति सहित अन्य सदस्यों पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में छह लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

घोरावल कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती की शादी फरवरी में राॅबर्ट्सगंज के ब्रम्हनगर निवासी सौरभ त्रिपाठी से हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि शादी में उसके पिता ने क्षमता के अनुसार नकदी-गहने सहित अन्य सामान दिए। ससुराल जाने पर सास ने पहले ही दिन उसका सारा गहना लेकर ननद को दे दिया। बाद में ससुराल वाले दस लाख दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। पिता की ओर से दिए गए सामानों को लोकल कहकर ताने मारने लगे। पांच लाख नगद और कार न मिलने पर छोड़ने की धमकी दी जाने लगी।
विज्ञापन

पति नशे में उसे पीटता था। सास किरन और ससुर सुशील, देवर अमन, राज और ननद तृप्ति भी उसे प्रताड़ित करते थे। 29 मार्च को उसका भाई उसे विदा कराने ससुराल आया तो उसके साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। काफी मान मनौवल के बाद उसके ससुर उसे विदा कराने 20 मई को मायके आए और पिता से दहेज की मांग जारी रखी। गत 24 मई की रात उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर सुबह घर से निकाल दिया गया। उसके गहने भी रख लिए। घटना मोबाइल में भी कैद है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed