फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case filed against Pradhan and seven others on court's order

Sonebhadra News: आवास दिलाने के नाम पर की वसूली, कोर्ट के आदेश पर प्रधान समेत सात पर केस

Sun, 30 Mar 2025 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Case filed against Pradhan and seven others on court's order
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के कुसुम्हा ग्राम पंचायत में सरकारी आवास दिलाने के नाम पर ग्रामीणों से लाखों रुपये की वसूली करने के आरोप में ग्राम प्रधान समेत सात लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। मामले में प्रधान प्रतिनिधि, रोजगार सेवक, ग्राम पंचायत सदस्य को भी आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन

कोर्ट आदेश पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। कुसुम्हा गांव निवासी जवाहिर कहार ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि उसके साथ ही गांव के ही तेज प्रताप, विजय बियार, धर्मेंद्र, प्रेम कहार, प्रवेश कहार, मुरारी सहित अन्य को सरकारी आवास का आवंटन होना था।
विज्ञापन

इसके लिए संबंधित विभाग के कर्मचारियों की तरफ से आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के लिए कहा गया था। आरोप है कि ग्राम पंचायत अध्यक्ष कुसुम सिंह, ग्राम रोजगार सेवक तेज बहादुर सिंह, प्रधान प्रतिनिधि नरेंद्र कुमार सिंह, राजू यादव, वार्ड मेंबर राकेश कुमार पाल निवासी कुसुम्हा, देवनारायण सिंह, प्रवीण शुक्ला ने कहा कि उनके आवास का आवंटन हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबको 10-10 हजार सुरक्षा धनराशि के रूप में जमा करना होगा। आरोप है कि पीड़ित सहित अन्य से आवंटन के एवज में लगभग 30 से 32 लाख की वसूली की गई है। जब लंबे समय बाद भी आवास आवंटित नहीं हुआ तब संबंधित ग्रामीण बीडीओ कार्यालय पहुंचे।
वहां पहुंचने पर पता चला कि ऐसा कोई मामला नहीं है। न ही आवास के बदले कोई धनराशि जमा करने का नियम है, न ही आरोपियों ने कोई धनराशि जमा की है। कोर्ट ने प्रकरण को गंभीर मानते हुए पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश दिया था।

कोतवाल कमलेश पाल ने बताया कि ग्राम प्रधान समेत कुल 7 लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। इस संबंध में ग्राम प्रधान कुसुम सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की ओर से लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद है। उनके खिलाफ साजिश रची गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed