फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case filed against 7 for abetting suicide

Sonebhadra News: आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में 7 पर केस

Sun, 20 Jul 2025 10:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Case filed against 7 for abetting suicide
विंढमगंज। थाना क्षेत्र के मुडिसेमर गांव निवासी विवाहिता अतिया की मौत के मामले में पुलिस ने रविवार को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज किया है। मामले में पति राशिद खान, ससुर मुजीब खान, जेठ रफी अहमद, देवर सैफ खान, देवरानी आलिया, ननद गोल्डेन और नूरी को नामजद किया गया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक शेषनाथ पाल ने बताया कि आफताब की बेटी अतिया (32) की शादी विंढमगंज थाना क्षेत्र के मुडिसेमर गांव के खान टोला निवासी राशिद खान उर्फ छोटे से हुई थी। आफताब के मुताबिक, अतिया कुछ दिनों से काफी परेशान चल रही थी। मंगलवार की देर शाम उसने घर में फंदा लगाकर जान दे दी थी। मायके वालों की मौजूदगी में पुलिस ने शव को फंदे में उतारकर पोस्टमार्टम कराया था। आफताब ने पुलिस को प्रार्थना देकर हत्या का आरोप लगाया था। उनका आरोप है कि पति राशिद, ससुर मुजीब खान, जेठ रफी अहमद, देवर सैफ खान, देवरानी आलिया, ननद गोल्डेन और नूरी विवाहिता को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। मायके से पैसे लाने की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर पीटते थे। थाना प्रभारी ने बताया कि विवाहिता के पिता की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पति समेत सात पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed