फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case detection will be recorded on the canals in the fleet

नहरों मंे बेड़ा लगाने पर दर्ज किया जाएगा केस

Tue, 20 Dec 2016 10:49 PM IST
sonbhadra
sonbhadra Updated Tue, 20 Dec 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
Case detection will be recorded on the canals in the fleet
नहरों से सिंचाई करना मुश्किल
शाहगंज रजवाहों सहित अन्य रजवाहों में कुछ लोग बेड़ा लगाकर टेल तक पानी पहुंचने में अवरोध उत्पन्न कर रहे हैं। इससे सभी किसानों के खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। डीएम ने सिंचाई विभाग के एक्सईएन को बेड़ा लगाने वालों के खिलाफ केस दर्ज कराने का निर्देश दिया हैै।
विज्ञापन


कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार,  जिले में करीब एक लाख 90 हजार हेक्टेयर में रबी और खरीफ की खेती होती है। इसमें से करीब 50 हजार हेक्टेयर भूमि असिंचित है। राबर्ट्र्सगंज और घोरावल तहसील क्षेत्रों में सर्वाधिक धान और गेहूं की खेती होती है। इन क्षेत्रों की सिंचाई रजवाहों के जरिए की जाती है। लेकिन शाहगंज, रजवाहा, घाघर मुख्य नहर, कूड़ा रजवाहा, रामगढ़ रजवाहा से निकलने वाली माइनरों के टेल तक पानी कभी कभार ही पहुंचता है। क्योंकि बीच में ही मनबढ़ किस्म के कुछ किसान बेड़ा लगा कर पानी रोक लेते है। वहीं कई साइफन क्षतिग्रस्त होने से पानी नहीं पहुंचता है।
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया है। डीएम सीबी सिंह ने कहा कि पूर्व में कई गांवों के किसान रजवाहों, माइनरों में बेड़ा लगाकर पानी अवरूद्व करने की शिकायत कर चुके है। कहा कि सिंचाई विभाग के एक्सईएन को रजवाहों का भ्रमण कर बेड़ा लगाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और क्षतिग्रस्त साइफन की नियमानुसार मरम्मत कराने के लिए निर्देश दिया गया है। टेल तक पानी पहुंचाने में व्यवधान उत्पन्न करने वालों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed