{"_id":"66366e794ec7dc1656016a21","slug":"case-against-wife-and-lover-for-abetting-suicide-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-112651-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: आत्महत्या के लिए उकसाने में पत्नी और प्रेमी पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: आत्महत्या के लिए उकसाने में पत्नी और प्रेमी पर केस
विज्ञापन
सोनभद्र। करमा थाना पुलिस ने जनवरी माह में युवक की आत्महत्या के मामले में महिला समेत दो लोगों पर केस दर्ज किया है। दाेनों पर युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है।
न्यायालय के समक्ष दिए गए प्रार्थना पत्र में मिर्जापुर जिले के सुरहां निवासी रमेश पाल ने बताया कि 14 साल पूर्व उसके पुत्र राजकुमार पाल ने करमा थाना क्षेत्र के बहेरा में जमीन लिया था। वहां वे अपनी पत्नी प्रमिला के साथ रहता था। बताया कि बहेरा के ही रामवृक्ष के साथ प्रमिला का प्रेम संबंध हो गया था।
इस कारण राजकुमार और प्रमिला के बीच कुछ दिनों से मनमुटाव चल रहा था। रमेश ने बताया कि 21 जनवरी को रामवृक्ष यादव ने फोन कर कहा कि लड़के को समझा दो। घर जाने पर प्रमिला ने कहा कि लड़के को समझा दो मेरे कमरे में न आया करें। इसके बाद 22 जनवरी को दोपहर तीन बजे रामवृक्ष ने फोन कर बताया कि राजकुमार ने फंदा लगाकर जान दे दी है। रामवृक्ष बिना किसी को सूचना दिए दाह संस्कार करने का दबाव देने लगा।
विज्ञापन
पुलिस को सूचना देने के बाद भी शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। लिखित में मांगा जाने लगा कि वे कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। बताया कि रामवृक्ष और प्रमिला लगातार धमकी दे रहे हैं। कोर्ट के आदेश पर करमा पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मृतक राजकुमार की पत्नी प्रमिला और कथित प्रेमी रामवृक्ष यादव पर केस दर्ज किया है।