{"_id":"650dd245fdde07fc630f06c8","slug":"case-against-two-guards-for-illegal-recovery-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-3798-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: खनन बैरियर पर अवैध वसूली में दो गार्ड पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: खनन बैरियर पर अवैध वसूली में दो गार्ड पर केस
विज्ञापन
सोनभद्र। लोढ़ी स्थित खनिज विभाग के बैरियर पर ट्रक चालकों और मालिकों से अवैध वसूली के मामले थमने का नाम नहीं ले रहा। बृहस्पतिवार को पुलिस ने बैरियर पर तैनात एक्स आर्मी के दो गार्डों पर अवैध वसूली का केस दर्ज किया है। दाे माह पूर्व भी बैरियर पर तैनात एक नामजद समेत तीन अन्य लोगों पर सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने, भ्रष्टाचार सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ था।
सदर कोतवाली क्षेत्र के बहुअरा गांव निवासी विनोद कुमार सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी एक ट्रक 20 सितंबर की रात डाला से गिट्टी लोड कर गाजीपुर जा रहा था। रात करीब नौ बजे जब ट्रक लोढ़ी टोल प्लाजा को पार कर आगे खनिज बैरियर पर पहुंचा तो वहां बैरियर पर तैनात गार्ड विकास सिंह और अनिल मिश्रा ने ट्रक को रोक लिया। ट्रक आगे जाने के लिए छोड़ने के बदले पैसे की मांग करने लगे। उन्होंने एक हजार रुपये लेकर वाहन छोड़ा। हालांकि जब वे हिंदुआरी के पास पहुंचे तो चालान भी कर दिया गया। उनके साथ ऐसा कई बार हो चुका है। तहरीर पर पुलिस ने खनन बैरियर पर तैनात विकास सिंह और अनिल मिश्रा पर केस दर्ज किया है।
दो माह पूर्व एक को हुई थी जेल
खनन बैरियर पर वसूली की शिकायत कोई नई बात नहीं है। 25 जुलाई को भी पैसे न देने पर कई ट्रकों काे रोकने और बिना कागजात वाले ओवरलोड ट्रकों को पास कराने का मामला सामने आया था। जहां ट्रक एसोशिएसन ने वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग को घंटों जाम कर दिया था। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने खनिज बैरियर पर तैनात गार्ड योगेंद्र मौर्य सहित तीन अन्य पर मारपीट, भ्रष्टाचार निवारण सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया था।