फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case against three for encroachment on forest land

वन भूमि पर अतिक्रमण मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा

Thu, 13 May 2021 05:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 05:55 PM IST
विज्ञापन
Case against three for encroachment on forest land
रेणुकूट। वन प्रभाग क्षेत्र के पिपरी रेंज में स्थित खाड़पाथर वन क्षेत्र में अतिक्रमण करने के प्रयास के मामले में वन विभाग ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसके साथ ही एक ट्रक गिट्टी और बालू को रेंज कार्यालय लाकर सीज कर दिया है।
विज्ञापन

पिपरी के रेंजर वीके पांडेय ने बताया कि बुधवार को सूचना मिली कि कुछ लोग वन भूमि पर गिट्टी और बालू रखकर अवैध ढंग से कब्जा करना चाह रहे हैं। सूचना पाकर वन विभाग के एसडीओ मनमोहन मिश्रा व रेंजर वीके पांडेय के नेतृत्व में गई टीम ने खाड़पाथर में बुधवार की शाम को वन भूमि पर गिरे एक-एक ट्रक गिट्टी और बालू को रेंज परिसर में लाकर सीज कर दिया। वन भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास में तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पिपरी रेंजर वीके पांडेय ने कहा कि उनके क्षेत्र में वन भूमि पर कहीं भी अतिक्रमण का प्रयास किया गया तो ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोगों के खिलाफ वन अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। उधर, वन विभाग की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप की स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed