{"_id":"5f3c0a808ebc3e3cae13557c","slug":"case-against-teachers-working-on-fake-degree-sonbhadra-news-vns542101175","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी डिग्री पर नौकरी कर रहे शिक्षकों के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी डिग्री पर नौकरी कर रहे शिक्षकों के खिलाफ केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिले के परिषदीय विद्यालयों में फर्जी डिग्री पर नौकरी करने वाले शिक्षक और शिक्षिकाओं के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। सोमवार को विभिन्न थानों में खंड शिक्षाधिकारियों की तहरीर पर दो शिक्षक और एक शिक्षिका के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ। केस दर्ज होने की भनक लगते ही आरोपी भाग निकले।
बभनी के बीजपुर थाने में खंड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर एसपी सहाय की तहरीर पर दो शिक्षकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा पंजीकृत किया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि प्रमाण पत्र के जांच के दौरान पाया गया कि प्राथमिक विद्यालय संचारीडांड में तैनात सहायक शिक्षक नारायण पुत्र भोला सिंह तथा प्राथमिक विद्यालय नगराज में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत रूपचंद्र पुत्र गुलाब चंद का डीएलएड की डिग्री फर्जी है। प्रभारी निरीक्षक श्यामबहादुर यादव ने बताया कि फर्जी डिग्री पर नौकरी कर रहे शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। आरोपी दोनों शिक्षक फरार चल रहे हैं।
वहीं विंढमगंज के दुद्घी विकास खंड के ग्राम पंचायत पतरिहा के बियार बस्ती में स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापिका कुमारी सीमा पुत्री राम आसरे के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने बताया कि विंढमगंज थाने में खंड शिक्षा अधिकारी आलोक कुमार की तहरीर पर कार्रवाई हुई है। खंड शिक्षाधिकारी ने बताया कि वर्तमान समय में सभी शिक्षकों का नियुक्ति से संबंधित प्रमाण पत्रों की जांच की जा रही है। इसी क्रम में कुमारी सीमा द्वारा फर्जी डिग्री पर नौकरी करने की पुष्टि हुई है। थानाध्यक्ष बृजमोहन सरोज ने बताया कि अध्यापिका के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।