{"_id":"5fe231318ebc3e3c4c2fd72d","slug":"case-against-salesmen-for-black-marketing-of-grains-sonbhadra-news-vns5649488184","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनाज की कालाबाजारी करने पर सेल्समैन के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनाज की कालाबाजारी करने पर सेल्समैन के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन
सोनभद्र। क्रय विक्रय सहकारी समिति की ओर से राबर्ट्सगंज में संचालित उचित दर की दुकान के सेल्समैन के खिलाफ राबर्ट्सगंज कोतवाली में मंगलवार को मुकदमा पंजीकृत कराया गया। सेल्समैन के खिलाफ उक्त कार्रवाई जांचोपरांत जिलापूर्ति अधिकारी के आदेश पर की गई है।
जिलापूर्ति अधिकारी राकेश तिवारी ने बताया कि माह नवंबर के नियमित वितरण में क्रय विक्रय सहकारी समिति राबर्ट्सगंज से संचालित उचित दर की दुकान के सेल्स मैन ने 117 पात्र गृहस्थी एवं अन्त्योदय कार्डधारको को अनाज वितरण कार्य किया गया है। 117 कार्डों में से 63 कार्डों पर सेल्स मैन स्वयं का मोबाइल नंबर ओटीपी के लिए उपयोग कर वितरण दिखाया है। अनाज की कालाबाजारी एवं कार्डधारकों को अधिक दाम पर अनाज देने की भी शिकायत सामने आई। मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्डधारकों का बयान दर्ज करते हुए मामले की जांच कराई गई। जांच में मिला कि बृजेश कुमार सेल्स मैन क्रय विक्रय सहकारी समिति नगर पालिका रावर्टसगंज ने 117 कार्डो में से 77 कार्ड पर गलत तरीके से वितरण दिखाकर अनाज का दुरूपयोग कर कालाबाजारी में बेचकर एवं जिन कार्डधारकों को प्रॉक्सी माध्यम से खाद्यान्न दिया गया उनसे अधिक मूल्य लेकर अनुचित लाभ अर्जित किया गया है। जिलाधिकारी के अदेश पर उक्त सेल्समैन के विरुद्घ राबर्टसगंज कोतवाली में 22 दिसंबर को मुकदमा दर्ज कराया गया। साथ ही क्रय विक्रय सहकारी समिति द्वारा संचालित उचित दर की दुकान का अनुबंध पत्र निलंबित करते हुए उक्त केन्द्र से सम्बद्ध समस्त कार्ड/यूनिटों को अखिलेश उचित दर विक्रेता केन्द्र नगर पालिका परिषद रावर्ट्सगंज की दुकान से अग्रिम आदेश तक अस्थायी रूप से सम्बद्ध किया गया है।