फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case against four including three brothers

सगे तीन भाई समेत चार के खिलाफ केस

Wed, 10 Mar 2021 08:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 08:07 PM IST
विज्ञापन
Case against four including three brothers
सोनभद्र। सदर कोतवाली पुलिस ने सगे तीन भाइयों समेत चार के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई घायल रामलाल की तहरीर पर हुई है। बुधवार को पुलिस मामले की जांच करने में जुटी रही।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक आठ मार्च को चुर्क पुलिस चौकी क्षेत्र के मुसही गांव में मवेशी चराने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। मनबढ़ों ने लाठी-डंडे से एक परिवार के कई सदस्यों को पीट कर जख्मी कर दिया था। मुसही निवासी घायल रामलाल का कहना है कि उसके खेत में रौप निवासी बच्चा यादव, उनके भाई नत्थू यादव, कवलू यादव व एक अज्ञात व्यक्ति गाय, भैंस चरा रहे थे। उसने मवेशियों को चराने से मना किया तो वे लोग गाली-गलौज करते हुए उसे और उसके परिवार के सदस्य रामचन्दर, सनी कुमार, वाठे प्रसाद, दुलारी देवी, लीलावती देवी, रोशनी, समेत नौ लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद सभी हमलावर फरार हो गए। घायलों ने कोतवाली पुलिस को घटना की तहरीर दी। चुर्क चौकी इंचार्ज दिग्विजय सिंह ने बताया कि घायल रामलाल की तहरीर पर तीन सगे भाई व एक अज्ञात के खिलाफ मारपीट और एससी/एसटी का मुकदमा दर्ज कर कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed