फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case against four including brother and sister in police

Sonebhadra News: सिपाही की पिटाई मामले में भाई-बहन समेत चार पर केस

Sun, 04 Feb 2024 10:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Case against four including brother and sister in police
सोनभद्र। सदर कोतवाली पुलिस ने तीन दिन पूर्व जिला अस्पताल में सिपाही की पिटाई और हंगामे के मामले में पुलिस ने भाई-बहन समेत चार लोगों पर केस दर्ज किया है। चारों दुर्घटना में मृत युवक के परिवार के सदस्य हैं।
विज्ञापन


गत एक फरवरी की रात राबर्ट्सगंज नगर के बैंक ऑफ बड़ौदा वाली गली में कार चलाना सीख रही एक महिला ने बाइक सवार को टक्कर मार दी थी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई थी। मामले में सदर कोतवाल को दी गई तहरीर में कस्बा चौकी पर तैनात आरक्षी शिवाजी राव ने बताया कि एक फरवरी को उसकी ड्यूटी चौकी प्रभारी रासिंहासन शर्मा के हमराह के रूप में थी।
विज्ञापन

बताया कि सूचना पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। वहां आंबेडकरनगर निवासी अजय माली घायलावस्था में पड़ा था। उसे वह धक्का मारने वाले कार की मदद से ही जिला अस्पताल लोढ़ी ले गए। वहां चिकित्सकाें ने अजय को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मृतक के परिजन पिंटू माली, राकेश माली, उसकी बहन और अन्य भाई ने वहां पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट की। वर्दी भी फाड़ दिया। शव को अपने कब्जे में लेना चाहे। किसी तरह वहां से भागकर खुद को बचाया और सूचना अधिकारियों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान साथ आई गाड़ी को तोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। चालक के साथ भी मारपीट की। तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पिंटू माली, राकेश माली, उसकी बहन और भाई समेत चार लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा, एससी-एसटी, बलवा, मारपीट सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed