{"_id":"67ae2835677309cb5101ed7d","slug":"case-against-five-including-husband-brother-in-law-and-sister-in-law-in-the-death-of-a-married-woman-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-124336-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: विवाहिता की मौत में पति, जेठ-जेठानी समेत पांच पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: विवाहिता की मौत में पति, जेठ-जेठानी समेत पांच पर केस
विज्ञापन
बीजपर। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जरहां के टोला बियाडाड़ में गत सोमवार को विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने पति, जेठ, जेठानी समेत पांच पर केस दर्ज किया है। मायके वालों ने दहेज के लिए उत्पीड़न व हत्या का आरोप लगाया है।
गत सोमवार को गायत्री प्रजापति (19) पत्नी उदय कुमार की मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार को विवाहिता की मां नधिरा गांव निवासी रीना देवी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि गायत्री को पति उदय कुमार, उसके जेठ सोनू, पवन के साथ दोनों जेठानी प्रताड़ित करते थे। वह दो लाख रुपये की दहेज मांग कर रहे थे। यह मांग पूरी न करने पर आरोपियों ने मिलकर गायत्री की हत्या कर दी। एसओ अखिलेश मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसकी विवेचना सीओ दुद्धी प्रदीप सिंह चंदेल के स्तर से की जाएगी।
000
विवाहिता की पिटाई में पति और सास-ससुर पर केस दर्ज
सोनभद्र। राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में विवाहिता ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। चार माह पूर्व ही दोनों की शादी हुई थी। पुलिस ने पति और सास-ससुर पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
हेमा नाम की युवती ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि चार माह पूर्व मोकरम निवासी सुनील मौर्या ने उससे शादी की थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही पति सुनील, सास गुलाबी और ससुर सुरेंद्र मारपीट करने लगे। वह दहेज की मांग करने लगे। गत 12 फरवरी को पति ने उसकी बुरी तरह से पिटाई की। उसे एक कमरे के भीतर बंद कर दिया। आस-पास के लोगों की सूचना पर मायके के लोग पहुंचे। उन्होंने पुलिस की मदद से पीड़िता को घर से बाहर निकाला। पुलिस ने मामले में आरोपी पति, सास और ससुर पर केस दर्ज किया है।