फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case against eight for selling land by preparing

Sonebhadra News: फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन बेचने के आरोप में आठ पर केस

Fri, 22 Sep 2023 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Case against eight for selling land by preparing
सोनभद्र। जमीन की खरीद-फरोख्त में लाखों की ठगी और धोखाधड़ी से संबंधित एक मामले में कोतवाली पुलिस ने आठ लोगों पर धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी सहित कई अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मिर्जापुर के पट्टी कला गांव निवासी चंद्रशेखर ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह घर बनाने के लिए जमीन खरीदने कि तलाश में था। बढौली चौराहा क्षेत्र निवासी धनंजय कुमार ने बढौली में ही मनोज सिंह, उदय नारायण सिंह व कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर एक प्लाट दिखाया। साढ़े छह विश्वा जमीन की कीमत 65 लाख बताते हुए दस लाख रुपये एडवांस लेकर इकरारनामा कर निर्माण शुरू करने और शेष पैसे बाद में देने की बात कही। पीड़ित ने कहा कि जब उसने लिखा पढ़ी कराने के बाद रुपये देने काे कहा तो आरोपियों ने पूरे जमीन का बैनामा कराने में काफी रुपया लगने की दलील देते हुए पहल दो विश्वा जमीन का इकरारनामा कर बैनामा लिखवाने को कहा। बाद में जालसाजी कर दूसरे लोगों को खड़ाकर इकरारनामा निबंधित करा दिया। जब उसने भूमि पर निर्माण कर रहना शुरू किया तो एक महिला ने उस पर अपना दावा करते हुए कोर्ट में मुकदमा दाखिल कर दिया। इसकी जानकारी होने पर उसने धनंजय आदि से शिकायत किया तो वे लोग कुछ भी बताने से घबराने लगे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर धनंजय सिंह, उदय नारायण सिंह, कृष्ण कुमारी देवी, मनोज सिंह, आशुतोष सिंह, प्रभाशंकर सहित कुल आठ लोगों पर जालसाजी, धोखेबाजी, कूटरचित दस्तावेज़ तैयार करने जान से मारने की धमकी के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed