फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Careless village level officers should stop their service

ापरवाह ग्राम स्तरीय अधिकारियों की करें सेवा समाप्त

Thu, 02 Jul 2020 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Careless village level officers should stop their service
सोनभद्र। डीएम एसराज लिंगम ने बृहस्पतिवार को स्वच्छता समिति की बैठक ली। निर्देशित किया कि जरूरतमंदों को शौचालय उपलब्ध कराने के साथ ही शौचालय के प्रयोग के लिए नागरिकों को प्रेरित करके स्वच्छता को बढ़ावा दिया जाए। मानक के विपरीत कार्य करने वाले सर्विस प्रोवाइडर्स कम्पनी का अनुबन्ध निरस्त करने के साथ ही उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में उस कम्पनी को ब्लैक लिस्टेड करने के लिए जिला स्वच्छता समिति की तरफ से पत्र भेजा जाए।
विज्ञापन

स्वच्छताग्राही से जन जागरूकता पर विशेष रूप से जिम्मेदारी दी जाए। खराब काम करने वाले ग्राम स्तरीय पंचायत राज विभाग व ग्राम्य विकास विभाग के लापरवाह अधिकारियों के सेवा समाप्ति की भी कार्रवाई की जाए। सर्विस प्रोवाइडर द्वारा आउटसोर्सिंग जनशक्ति से मानक के विपरीत कई गुना ज्यादा पैसा काटने को गंभीरता से लेते हुए सर्विस प्रोवाइडर का अनुबन्ध समाप्त करने और ब्लैक लिस्टेड करने की कार्रवाई के निर्देश दिए। स्वच्छताग्राहियों को सक्रिय करना, ओडीएफ स्थायित्व सामुदायिक शौचालय निर्माण, निगरानी संचालन, तैयार शौचालयों पर कोविड संक्रमण से बचाव संबंधी संदेश के प्रदर्शन आदि पर विचार किया गया। मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार द्विवेदी, जिला विकास अधिकारी रामबाबू त्रिपाठी, जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल, परियोजना निदेशक आरएस मौर्या, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल, एडीपीआरओ विनोद कुमार, सैफुल्ला खॉन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed