{"_id":"5f0b424e8ebc3e63a47f262a","slug":"career-counseling-of-migrant-workers-will-start-from-today-sonbhadra-news-vns5354391132","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवासी श्रमिकों की कैरियर काउंसिलिंग आज से होगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवासी श्रमिकों की कैरियर काउंसिलिंग आज से होगी शुरू
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में वापस आये श्रमिकों को उनकी योग्यता एवं कौशल के अनुसार रोजगार के अवसर उपलब्ध कराया जाना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। इन प्रवासी श्रमिकों की कैरियर काउंसिलिंग कराने एवं हेल्प डेस्क स्थापित करने को लेकर पूर्व में बैठक हो चुकी है।
13 जुलाई से राबर्ट्सगंज ब्लॉक से काउंसिलिंग का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। सीडीओ अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि जिला स्तर पर विकास भवन में एवं ब्लॉक स्तर पर सभी खंड विकास अधिकारी कार्यालय में हेल्प डेस्क स्थापित किये जा चुके हैं। जिला स्तर पर जिला विकास अधिकारी एवं विकास खंड स्तर पर खंड विकास अधिकारी प्रवासी श्रमिकों के कैरियर काउंसिलिंग एवं हेल्प डेस्क के प्रभारी हैं।
सीडीओ ने बताया कि कैरियर काउंसिलिंग के लिए तिथि घोषित हो चुकी है। इसमें राबर्ट्सगंज ब्लॉक में 13 जुलाई, चोपन में 15, चतरा 17, नगवां 20, घोरावल 22, दुद्धी 24, म्योरपुर 27 और बभनी ब्लॉक में 29 जुलाई को काउंसिलिंग होगी। खंड विकास अधिकारी अपने क्षेत्र के सभी प्रवासियों को सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए खंड विकास कार्यालय पर आमंत्रित कर कैरियर काउंसिलिंग करायेंगे। साथ ही जो श्रमिक अपने कार्यस्थल पर वापस लौटना चाहते हैं उनको जनपद स्तरीय हेल्प डेस्क द्वारा सहायता प्रदान की जायेगी।
विज्ञापन
कैरियर काउंसलिंग के दौरान सभी अधिकारी अपने विभाग में संचालित योजनाओं के विषय में इन प्रवासी श्रमिकों को अवगत करायेंगे तथा इच्छुक उम्मीदवारों का नियमानुसार पंजीकरण भी करेंगे। इन श्रमिकों को प्रदेश में उपलब्ध रोजगार के अवसर, प्रशिक्षण सुविधाएं एवं स्वत: रोजगार हेतु ऋण की व्यवस्था की भी जानकारी दी जायेगी। विकास भवन में स्थापित हेल्प डेस्क पर हेल्प लाइन नं -05444-222252 के माध्यम से संपर्क स्थापित किया जा सकता है।