फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Car rammed on divider due to tire burst, advocate dies, three injured

टायर फटने से डिवाइडर पर चढ़ी कार, अधिवक्ता की मौत, तीन घायल

Thu, 08 Jul 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Car rammed on divider due to tire burst, advocate dies, three injured
चोपन। पटवध गांव के समीप राजमार्ग पर बृहस्पतिवार को टायर फटने से कार डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में कार सवार अधिवक्ता शशि रंजन श्रीवास्तव (45) की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य सवार घायल हो गए। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले गई। उधर घटना की सूचना मिलते ही मृतक व घायलों के परिजन, अधिवक्ता और सगे संबंधी अस्पताल पहुंच गये। बृहस्पतिवार की अपराह्न करीब तीन बजे राबर्ट्सगंज कचहरी से अधिवक्ता समेत चार लोग कार में सवार होकर ओबरा जाने को निकले। पटवध गांव के समीप वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर कार पहुंची ही थी कि उसका टायर फट गया। कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में कार सवार ओबरा निवासी शशि रंजन श्रीवास्तव, सुशील प्रजापति, गजेंद्र यादव एवं रामशंकर यादव घायल होकर मदद कर गुहार लगे। आसपास के लोगों ने घायलों की मदद करने के साथ ही घटना की सूचना पुलिस को दी। ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस घायलों को सीएचसी चोपन ले गई। यहां डॉक्टर ने शशि रंजन श्रीवास्तव को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल सुशील प्रजापति को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मृतक के घर घटना की जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष नवीन तिवारी ने बताया कि टायर फटने से हादसा हुआ। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed