फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Car Overturns on Highway After Driver Dozes Off While Returning from Wedding Procession; 3 of Groom's Friends Die

Sonebhadra News: बरात से लौटते समय चालक को आई झपकी तो हाईवे पर पलटी कार, दूल्हे के 3 दोस्तों की मौत

Sat, 25 Apr 2026 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Car Overturns on Highway After Driver Dozes Off While Returning from Wedding Procession; 3 of Groom's Friends Die
आरटीओ आफिस के समीप सडक हादसे में मृतक- दिलीप। (फाइल फोटो) स्रोत परिजन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के भेलाही बांध के पास शनिवार की सुबह बरात से लौट रही कार के चालक को झपकी आ गई। इससे डिवाइडर से टकराकर कार पलट गई। हादसे में दूल्हे की तीन दोस्तों दिलीप पासवान (20), नीतीश यादव (28), जितेंद्र साहनी (18) की मौत हो गई। साथ ही कार सवार दो सगे भाइयों समेत पांच अन्य बराती घायल हुए। मेडिकल कॉलेज में प्रारंभिक उपचार के बाद चालक छोटेलाल (25) को वाराणसी रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद हाईवे की एक लेन पर करीब आधे घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन

चोपन थाना क्षेत्र के कन्हौरा से अखिलेश चौधरी की बरात रायपुर थाना क्षेत्र के पौनी गांव गई थी। उसमें कोन थाना क्षेत्र के बरहमोरी से सगे भाई मुकेश साहनी (17), इंद्रेश साहनी (14), ससनई निवासी पंकज (18), कन्हौरा निवासी छोटेलाल साहनी (32), सुग्रीव (27) गए हुए थे। उसके साथ अखिलेश के कोन थाना क्षेत्र के ससनई निवासी तीन दोस्त दिलीप पासवान, नीतीश यादव, जितेंद्र साहनी भी बरात में पहुंचे थे। बरात में देर रात नाचने-गाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुलिस के पहुंचने पर ज्यादातर बराती रात में ही घर के लिए निकल गए। आठ बराती एक जाइलो कार में सवार होकर घर रवाना हुए। कार छोटेलाल चला रहा था। बताया जा रहा है कि जैसे ही कार एआरटीओ दफ्तर से कुछ दूर आगे भिलाही बांध के सामने पहुंची, तभी चालक को झपकी आ गई। इससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टकराने के बाद बाईं तरफ घूमकर हाईवे पर ही पलट गई।
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही सीओ सिटी रणधीर मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा, लोढ़ी चौकी इंचार्ज उमाशंकर यादव आदि पहुंचकर घायलों को कार से निकलवाने और मेडिकल कॉलेज पहुंचवाने में जुट गए। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर दिलीप, नीतीश और जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया। छोटेलाल की हालत को नाजुक पाते हुए ट्रॉमा सेंटर वाराणसी भेजा गया। शेष का यहीं इलाज जारी है। सीओ रणधीर मिश्र ने बताया कि घटना भोर में साढ़े तीन बजे के करीब हुई। चालक को झपकी आने के कारण हादसा हुआ। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया जहां तीन को मृत घोषित कर दिया गया। एक को वाराणसी में ट्रामा सेंटर भेजा गया। शेष का उपचार मेडिकल कॉलेज में जारी है।

आरटीओ आफिस के समीप सडक हादसे में मृतक- दिलीप। (फाइल फोटो) स्रोत परिजन

आरटीओ आफिस के समीप सडक हादसे में मृतक- दिलीप। (फाइल फोटो) स्रोत परिजन

आरटीओ आफिस के समीप सडक हादसे में मृतक- दिलीप। (फाइल फोटो) स्रोत परिजन

आरटीओ आफिस के समीप सडक हादसे में मृतक- दिलीप। (फाइल फोटो) स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed