फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Car fell into 30 feet deep drain, six people injured

Sonebhadra News: कार 30 फीट गहरे नाले में गई, छह लोग घायल

Fri, 30 May 2025 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Car fell into 30 feet deep drain, six people injured
म्योरपुर। थाना क्षेत्र के आश्रम मोड़ के पास शुक्रवार की सुबह श्रद्धालुओं की कार 30 फीट गहरे नाले में चली गई। इसमें कार सवार सभी छह लोगों को चोट आई। सभी दर्शन के लिए छत्तीसगढ़ से विंध्याचल जा रहे थे। चालक को झपकी आने की वजह से हादसा हुआ। सभी का म्योरपुर सीएचसी में उपचार कराया गया।
विज्ञापन

कार चला रहे छत्तीसगढ़ के जशपुर जनपद के बगीचा निवासी राजकिशोर यादव ने बताया कि उनके परिवार के लोग दो वाहनों से विंध्याचल धाम जा रहे थे। उनका वाहन जब म्योरपुर थाना क्षेत्र के आश्रम मोड़ से आगे बढ़ा तो राजकिशोर को झपकी आ गई। इससे कार नाले में चली गई। हादसे में राजकिशोर की पत्नी सुनीता यादव (38), पुत्री दिव्या यादव (16), भांजा नितेश (20), भतीजा राहुल यादव (18) और बेटा रुद्र प्रताप (5) घायल हो गए। दूसरे वाहन में सवार लोगों ने सभी को बाहर निकाला। इसके बाद सभी घर लौट गए। सुबह होने पर ट्रैक्टर से वाहन को बाहर निकाला गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed