फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Car collided with a tree while fleeing, 30 kg marijuana recovered

Sonebhadra News: भागने के दौरान पेड़ से टकराई कार, 30 किलो गांजा बरामद

Mon, 21 Jul 2025 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Car collided with a tree while fleeing, 30 kg marijuana recovered
करमा थाना क्षेत्र में गांजा तस्करों की कार पेड़ से टकरा गई। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर तलाशी ली तो कार के अंदर से 30 किलो गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन

एसओ राजेश सिंह के अनुसार रविवार की देर शाम करमा पुलिस बाजार में चेकिंग कर रही थी। उसी समय रॉबर्ट्सगंज से मिर्जापुर की तरफ जा रही सफेद रंग की कार को रोकने का प्रयास किया गया तो गति बढ़ाकर कार चालक भागने लगा। पुलिस ने कार का पीछा किया।
गनेशपुर की तरफ जाने वाले मार्ग के पास कार पेड़ से टकरा गई है। मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम ने कार की तलाशी ली गई तो कार के पीछे वाली सीट पर सफेद बोरी में सात बंडल पीले रंग का प्लास्टिक मौजूद मिला।
विज्ञापन

कार की डिकी में भी सफेद बोरी में सात बंडल पीले रंग का प्लास्टिक मौजूद मिला। दोनों बोरियों को चेक किया गया तो कुल 14 बंडल थे। इसमें गांजा भरा हुआ था। जिसका कुल वजन 30 किलो था। पुलिस ने मामले में अज्ञात तस्करों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed