फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Candidates trying to get one vote each

एक-एक वोट साधने की जुगत में जुटे उम्मीदवार

Fri, 18 Feb 2022 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Candidates trying to get one vote each
जिले में विधानसभा चुनाव का प्रचार परवान चढ़ने लगा है। प्रत्याशी एक-एक वोट को साधने की जुगत में लगे हैं। ऐसे में उन मतदाताओं को कैसे भुलाया जा सकता है जो रोजी रोजगार के सिलसिले से सैकड़ों किलोमीटर दूर हैं। इन मतदाताओं को एक दिन की ही खातिर घर बुलाने की कोशिशें की जा रही हैं। कई उम्मीदवार प्रवासी मजदूरों की सूची तैयार कराने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

पर्चा दाखिल करने के बाद विधायक बनने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों ने वोटरों को खुद को पाले में करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। कुछ उम्मीदवार जिले से रोजी-रोटी की तलाश में दिल्ली, मुंबई, राजस्थान, गुजरात, चेन्नई समेत अन्य प्रांतों और यूपी के विभिन्न जिलों में गए श्रमिकों को मतदान के दिन यहां बुलाने के लिए उनकी सूची तैयार करा रहे हैं। चर्चाओं पर गौर करें तो प्रत्याशी प्रवासी मजदूरों को लाने और पहुंचाने के लिए वाहनों का इंतजाम करने का वादा भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed