फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Candidates arrived at the centres three hours early and were made to remove their wallets, mobile phones and watches at the gate.

Sonebhadra News: केंद्रों पर 3 घंटे पहले पहुंचे अभ्यर्थी, गेट पर ही उतरवाए पर्स, मोबाइल और घड़ी

Sat, 14 Mar 2026 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Candidates arrived at the centres three hours early and were made to remove their wallets, mobile phones and watches at the gate.
रॉबटर्ट्सगंज राजा शारदा महेश इंटर कालेज में पुलिस भर्ती परीक्षा के पूर्व जांच करती पुलिस टीम। स
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक पद पर चयन के लिए शनिवार को लिखित परीक्षा हुई। पहले दिन दोनों पालियों में करीब 65 फीसदी अभ्यर्थी उपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
विज्ञापन

केंद्र पर तीन घंटे पहले ही पहुंचे अभ्यर्थियों को प्रवेश से पहले गहन जांच से गुजरना पड़ा। घड़ी, मोबाइल, पर्स, टोपी, आभूषण जैसे सामान गेट पर ही उतरवा दिए गए। इसके बाद मेटल डिटेक्टर से जांच हुई। आईरिश स्कैन व बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। पुलिस-प्रशासन की टीमें सभी केंद्रों पर लगातार चक्रमण करती रहीं।
विज्ञापन

परीक्षा छह केंद्रों पर आयोजित है। अभ्यर्थियों को पहले ही निर्देश दिया गया था कि इलेक्ट्रानिक सामान, ज्वेलरी पहनकर न आएं। बावजूद कई अभ्यर्थी मोबाइल, ब्लूटूथ, टोपी, इलेक्ट्रानिक घड़ी, पर्स, बैग आदि लेकर पहुंचे थे। परीक्षा केंद्र के बाहर ही यह सामान रखवा दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ महिला अभ्यर्थी कान में टॉप्स व बाली पहनकर आई थीं, जिसे उनके साथ आए परिजनों के पास रखवा दिया गया। एक-एक अभ्यर्थी की गहन छानबीन के बाद केंद्र में प्रवेश दिया गया। जिले के छह केंद्रों पर पहली पाली में 2400 अभ्यर्थी पंजीकृत रहे।

इसमें 1549 (64.54 प्रतिशत) ने परीक्षा में हिस्सा लिया। वहीं दूसरी पाली में 1562 (65.08 प्रतिशत) अभ्यर्थी शामिल हुए। सकुशल परीक्षा कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर एक-एक सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहे। डीएम बद्रीनाथ सिंह, एसपी अभिषेक वर्मा, डीआईओएस जयराम सिंह सहित अन्य अफसर लगातार परीक्षा केंद्रों का चक्रमण करते रहे।

रॉबटर्ट्सगंज राजा शारदा महेश इंटर कालेज में पुलिस भर्ती परीक्षा के पूर्व जांच करती पुलिस टीम। स

रॉबटर्ट्सगंज राजा शारदा महेश इंटर कालेज में पुलिस भर्ती परीक्षा के पूर्व जांच करती पुलिस टीम। स

रॉबटर्ट्सगंज राजा शारदा महेश इंटर कालेज में पुलिस भर्ती परीक्षा के पूर्व जांच करती पुलिस टीम। स

रॉबटर्ट्सगंज राजा शारदा महेश इंटर कालेज में पुलिस भर्ती परीक्षा के पूर्व जांच करती पुलिस टीम। स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed