{"_id":"645e8fdebaa3c1f9e40d8ff4","slug":"candidates-and-supporters-got-angry-after-seeing-the-box-sonbhadra-news-c-20-1-202011-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: पिकअप में बक्सा और बोरी देख भड़के प्रत्याशी और समर्थक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: पिकअप में बक्सा और बोरी देख भड़के प्रत्याशी और समर्थक
विज्ञापन
ओबरा। राजकीय पीजी कॉलेज में बने मतगणना स्थल पर शुक्रवार को पिकअप से बक्सा और बोरे पहुंचने पर प्रत्याशियों व समर्थक हंगामा मचाने लगे। मतगणना में धांधली की आशंका जताते हुए उन्होंने पिकअप को रोक लिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने बक्सा व बोरी को खोलकर दिखाया। इसके बाद हंगामा मचा रहे लोग शांत हुए। ओबरा पीजी कॉलेज में चोपन, डाला और ओबरा नगर पंचायत के मतों की गिनती होनी है। मतदान के बाद तीनों निकायों की मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा के बीच यहां बने स्ट्रांग रूम में सील किया गया है। बाहर कड़ा पहरा लगाया गया है। प्रत्याशी और उनके समर्थक भी मतगणना स्थल के बाहर से निगरानी कर रहे हैं। शुक्रवार की दोपहर में मतगणना स्थल पर कुछ सामान लेकर एक पिकअप पहुंची तो उसे बाहर खड़े कुछ प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने रोक लिया। पिकअप के अंदर बक्सा और बोरे में कुछ अभिलेख देख वह तरह-तरह के आरोप लगाने लगे। कुछ ही देर में अन्य प्रत्याशी भी वहां पहुंच गए। विवाद को तूल पकड़ता देख प्रशासन भी हरकत में आया। तत्काल एसडीएम प्रभाकर सिंह, नायब तहसीलदार रजनीश यादव फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। हंगामा मचा रहे लोगों से वार्ता की। बक्सा और बोरी को खोलकर दिखाया। जांच के दौरान पांचों बक्से खाली मिले। वहीं बोरे में 13 मई को होने वाली मतगणना में उपयोग होने वाली स्टेशनरी सामग्री पाई गई। इसके बाद लोग शांत हुए। एसडीएम ने बताया कि अफवाह के चलते भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई थी, जिसे दूर कर दिया गया।
अफवाह फैलाने वाले केस दर्ज
सोनभद्र। ओबरा में मतगणना स्थल के बाहर स्टेशनरी से लदी पिकअप को रोककर अफवाह फैलाने और उसका वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। डीएम के निर्देश पर देर शाम संबंधितों के विरुद्ध ओबरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। एसडीएम प्रभाकर सिंह ने बताया कि पूरी निष्पक्षता और सजगता के साथ चुनाव कार्य संपन्न कराया जा रहा है। शुक्रवार को मतगणना स्थल के बाहर कुछ लोगों ने अफवाह फैलाते हुए स्टेशनरी सामग्री ले जा रही पिकअप को रोक लिया। इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करते हुए माहौल खराब करने की कोशिश की है। पिकअप चालक और निर्वाचन अधिकारी की तहरीर पर ओबरा थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। चिह्नित कर आगे कड़ी कार्रवाई की जाएगी।