{"_id":"6941b5de50d7315fbf09b4aa","slug":"canara-bank-assistant-managers-body-found-hanging-in-hotel-room-sonbhadra-news-c-20-1-vns1053-1223751-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: केनरा बैंक के असिस्टेंट मैनेजर का होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: केनरा बैंक के असिस्टेंट मैनेजर का होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
विज्ञापन
सोनभद्र। केनरा बैंक के असिस्टेंट मैनेजर अब्बास अहमद (33) का शव मंगलवार की रात रॉबर्ट्सगंज स्थित एक होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। अब्बास की 28 दिसंबर को शादी होनी थी। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है।
वाराणसी के दालमंडी गोविंदपुरा निवासी अब्बास अहमद जैदी (33) पुत्र जफर अब्बास जैदी केनरा बैंक के मकबूल आलम रोड वाराणसी स्थित मंडल कार्यालय में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। सोमवार को वह बैंक के कामकाज से सोनभद्र आए थे। इस दौरान उन्होंने परासी स्थित ब्रांच में जाकर जरूरी काम निपटायेऔर डिग्री कॉलेज परिसर में खाता खुलवाने को लेकर बातचीत की। इसके बाद वह रॉबर्ट्सगंज ब्रांच पहुंचे, जहां प्रबंधक सहित अन्य कर्मियों से मुलाकात की। मंगलवार को उन्हें राबर्ट्सगंज ब्रांच का कामकाज देखना था। बताया जा रहा है कि रिकवरी एजेंट के माध्यम से उन्हें रॉबर्ट्सगंज के सिविल लाइन स्थित एक होटल के कमरा नंबर 210 में ठहराया गया था।
मंगलवार की सुबह उनके कमरे में नाश्ता रखा गया, लेकिन उसके बाद से वह बाहर नहीं निकले। शाम तक मंडल कार्यालय में उनकी कोई रिपोर्ट न पहुंचने पर तलाश शुरू हुई। जांच में पता चला कि दोपहर 12 बजे के बाद से वह कमरे से बाहर नहीं निकले। काफी देर तक आवाज देने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की मौजूदगी में देर रात दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर अब्बास अहमद का शव काले रंग के मफलर के फंदे से लटका मिला। सूचना पाकर सीओ सिटी रणधीर मिश्रा मौके पर पहुंचे और बैंक कर्मियों से पूछताछ की। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। बताया जा रहा है कि उसमें किसी लोन का उल्लेख है। अब्बास की 28 दिसंबर को शादी तय होने की बात सामने आई है। सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने बताया कि परिजनों को सूचना दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा सुसाइड नोट की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।