फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Can apply online for school recognition

स्कूल की मान्यता के लिए कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

Sun, 13 Feb 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Can apply online for school recognition
स्कूल संचालन के लिए मान्यता लेने की प्रक्रिया भी अब ऑनलाइन होगी। इस सुविधा से पूर्व में की जा रही भागदौड़ से अब संचालकों और प्रबंधकों को सुविधा मिलेगी। पिछले सत्र में प्रारंभ हुई इस सुविधा से इस सत्र में अधिकतम स्कूल संचालकों को राहत मिली है। नए सत्र में एक अप्रैल से सभी नवीन निजी स्कूल संचालक वेबसाइट पर आवेदन कर मान्यता के लिए आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

ऑनलाइन कार्यों को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा विभाग ने नई नीति लागू की है। इससे पूर्व नवीन स्कूलों की मान्यता लेने के लिए लोगों को दूरदराज जिलों में स्थापित दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे। नई व्यवस्था में ऑनलाइन पोर्टल पर प्रबंधन की ओर से आवेदन प्राप्त होने पर बीएसए तीन कार्य दिवस में खंड शिक्षा अधिकारी को स्कूल के निरीक्षण करने के लिए निर्देशित करेंगे। खंड शिक्षा अधिकारी स्कूल का मुआयना कर अपनी निरीक्षण रिपोर्ट बीएसए को सौंपेंगे। आपत्ति की स्थिति में बैठक के तीन दिन के अंदर स्कूल के प्रबंधन को आपत्ति के बाबत सूचना देनी होगी। आपत्ति मिलने के सात दिनों बाद प्रबंधन को उन आपत्तियों का निवारण करना होगा। निवारण के पांच दिनों बाद स्कूल प्रबंधन को विभाग को जानकारी देनी होगी। डीआईओएस रविशंकर का कहना है कि इस प्रक्रिया से सहूलियत मिलेगी और पारदर्शिता भी आएगी। ऑनलाइन सेवा होने से निरीक्षण के बाद मानकों पर खरा उतरने पर विद्यालयों का संचालन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed