फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Campaign will run from 24 to make KCC

केसीसी बनाने के लिए 24 से चलेगा अभियान

Wed, 20 Apr 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Campaign will run from 24 to make KCC
सोनभद्र। पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों को क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने के लिए बुधवार को जिला सलाहकार समिति की बैठक में रूपरेखा बनाई गई। 24 अप्रैल से चलने वाले विशेष साप्ताहिक अभियान के लिए जिम्मेदारी तय करते हुए अधिकारियों व बैंक प्रतिनिधियों को सचेत किया गया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में एडीएम राकेश सिंह ने कहा कि किसान की भागीदारी प्राथमिकता हमारी स्लोगन के साथ 24 अप्रैल से 01 मई तक किसान क्रेडिट कार्ड सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए ग्राम पंचायतों में खुली बैठक कराएं। इसमें पात्र लाभार्थियों की सूची तैयार कर उन्हें किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा उपलब्ध कराएं। अभियान को सफल बनाने के लिए कृषि विभाग, बैंक, ग्राम्य विकास विभाग आपस में समन्वय स्थापित करें। इस दौरान पीएम स्ट्रीट वेंडर आत्म निर्भर नीति योजना के 60 लाभार्थियों को डिजिटल लेन-देन के लिए क्यूआर कोड उपलब्ध कराया गया। पीएम स्वनिधि के जिन लाभार्थियों ने 10 हजार ऋण प्राप्त करने के बाद जमा कर दिया था, उन्हें 20 हजार रुपये का ऋण स्वीकृति प्रमाण-पत्र वितरित किया गया। बैठक में डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी, डीसी एनआरएलएम एके जौहरी, उप निदेशक कृषि डीके गुप्ता, एलडीएम अरुण कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed