फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Came back home from in-laws' house and hanged himself

ससुराल से घर लौटकर आया और फांसी लगाकर दे दी जान

Wed, 30 Jun 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Came back home from in-laws' house and hanged himself
कोन। बरवाडीह गांव में मंगलवार की रात युवक ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से कुछ देर पहले ही वह ससुराल से लौटा था। घटना के पीछे पत्नी से विवाद को कारण माना जा रहा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। बरवाडीह गांव निवासी उपेंद्र कुमार (25) पुत्र गणेश कन्नौजिया की ससुराल महुली गांव में है। पत्नी इन दिनों मायके गई हुई है। मंगलवार को उपेंद्र भी कोई जरूरी काम बताकर ससुराल गया था। देर रात घर लौटा तो परिजनों ने खाना खाने को कहा। इनकार करते हुए वह सीधे कमरे में चला गया। कुछ देर बाद दादी खाना लेकर गई तो कमरा अंदर से बंद था। काफी आवाज लगाने पर भी कोई उत्तर न मिलने पर घरवालों ने खिड़की से झांककर देखा तो सन्न रह गए। अंदर पंखे के हुक से रस्सी के सहारे उपेंद्र का शव लटक रहा था। तत्काल दरवाजा तोड़कर परिजन अंदर पहुंचे। कोन के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि उपेंद्र के पिता की सूचना पर घर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। ससुराल में युवक का पत्नी से विवाद हुआ था, जिसके बाद बिना खाना खाए वापस आया और आत्महत्या कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed