फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Construction of fake allotted plot collapses

फर्जी आवंटित प्लाट के निर्माण को ढहाया

Wed, 12 Sep 2018 10:59 PM IST
sonbhadra
sonbhadra Updated Wed, 12 Sep 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
Construction of fake allotted plot collapses
शक्तिनगर के अंबेडकर नगर में अवैध निमार्ण गिराते सुरक्षाकर्मी। - फोटो : sonbhadra
शक्तिनगर। अंबेडकर नगर पुनर्वास क्षेत्र में जाली कागजों पर बेचे गए प्लाट पर हो रहे निर्माण को अधिकारियों के निर्देश पर सुरक्षाकर्मियों ने बुधवार को गिरा दिया। रोक के बावजूद हो रहे निर्माण पर अधिकारियों के सख्त तेवर से संबंधितों में हड़कंप मच गया।  
विज्ञापन

 
परियोजना के राजस्व अधिकारियों को किसी ने सूचना दिया कि पुनर्वास क्षेत्र में स्थित प्लाट नंबर 334 पर कुछ लोग निर्माण कर रहे हे। इसके बाद परियोजना के सुरक्षा प्रभारी बीएन त्रिपाठी की अगुवाई में दर्जन भर गार्ड मौके पर पहुंच गए और निर्माण को गिरा दिया।
विज्ञापन


इस दौरान पता चला कि संबंधित प्लाट को जाली कागजातों के जरिए कामता नाम के व्यक्ति ने हासिल किया है। इस जानकारी के बाद पूरे दिन अधिकारी प्लाटों के आंवटन से जुड़े दस्तावेज खंगालते रहे लेकिन रिकार्ड में कामता नाम का ऐसा कोई पात्र व्यक्ति नहीं मिला जिसके नाम से प्लाट आवंटित किया गया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बीते दिनों पुनर्वास क्षेत्र के पांच प्लाटों को जाली कागजों के जरिए बेचे जाने के खुलासे के बाद कोल प्रबंधन ने निर्माण कार्य रोक दिया गया था। संबंधितों का सत्यापन व जांच शुरू हुई कि इसी बीच निर्माण प्रारंभ करा दिया गया। सुरक्षा व राजस्व विभाग की जांच में अंबेडकर नगर में स्थित प्लाटों को जाली कागज पर बेचे व खरीदे जाने का मामला और पेंचीदा होता जा रहा है।


परियोजना के उप सुरक्षा निरीक्षक नारदमुनि चौबे ने बताया कि निर्माण गिराने के दौरान यह पता चला कि कई प्लाट गलत तरीके से बेचे गए है और कई पर निर्माण भी हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed