{"_id":"6686d1bfdc69fede83081d0a","slug":"business-organization-is-vocal-in-opposition-to-the-acquisition-of-nazul-land-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-115075-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: नजूल भूमि अधिग्रहण के विरोध में व्यापारी संगठन मुखर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: नजूल भूमि अधिग्रहण के विरोध में व्यापारी संगठन मुखर
विज्ञापन
सोनभद्र। शासन के नजूल भूमि अधिग्रहण के आदेश के विरोध में जिले के व्यापारी लामबंद हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नेतृत्व में व्यापारियों ने सदर विधायक भूपेश चौबे से मिलकर ज्ञापन सौंपा। नजूल भूमि अधिग्रहण से संबंधित आदेश वापस लिए जाने की शासन से मांग की।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से नजूल भूमि अधिग्रहण का आदेश सात मार्च 2024 को जारी किया गया था। इस आदेश से व्यापारी, नागरिक आहत हैं। बताया कि रॉबर्ट्सगंज नगर क्षेत्र में नजूल की जमीन पर बडी संख्या में लोग 100 से 150 वर्षो से आबाद हैं। वह सारे नियम कानून को मानता है और फालो भी कर रहा है। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह चंदेल ने कहा कि यह आदेश जनहित में नहीं है, सरकार को इसे वापस लेना चाहिए।
जिला महामंत्री राजेश बंसल ने कहा कि नियम कानून जनता के लिए होना चाहिए न कि जनता कानून के लिए। युवा जिला अध्यक्ष रमेश जायसवाल ने जनहित में सरकार से नजूल की भूमि को पूर्व की भाति फ्री होल्ड करने की योजना लागू किए जाने की मांग की। व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने सदर विधायक के माध्यम से सरकार से जनहित में यह आदेश वापस लेने की मांग की और जनता के हित में फ्री होल्ड योजना को लागू करने की मांग की।