फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bus stand and vegetable market will be built in Renukoot

रेणुकूट में बनेगा बस स्टैंड और सब्जी मंडी

Sun, 24 Jul 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Bus stand and vegetable market will be built in Renukoot
नगर पंचायत रेणुकूट में लंबे समय से बस स्टैंड और सब्जी मंडी बनाने की मांग उठती रही है। इसके अभाव में सड़क पर ही बसें खड़ी होती हैं। सब्जी की दुकानें भी पटरियों पर सजती हैं। अब प्रशासन बस स्टैंड और मंडी बनाने की कवायद में जुट गया है। इसके लिए नगर क्षेत्र में जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

नगर पंचायत रेणुकूट में वाहन स्टैंड और सब्जी मंडी न होने के कारण नगर के मध्य से गुजरने वाली वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग के पटरियों पर ही वाहन खड़े होते हैं। वहीं फुटपाथ पर सब्जी, फल आदि की दुकानें भी लगती हैं। इस नाते अक्सर दुर्घटनाएं होने की आशंका बना रहती है। डीएम चंद्र विजय सिंह ने एडीएम को नगर में मंडी और वाहन स्टैंड के लिए जमीन चिह्नित कराकर नगर पंचायत प्रशासन को मुहैया कराने का निर्देश दिया है। एडीएम ने क्षेत्रीय लेखपाल को जमीन को चिह्नित कर मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। राजस्व कर्मियों ने नगरीय क्षेत्र में भूमि की चिह्नांकन का कार्य शुरू कर दिया है। अपर जिलाधिकारी सहदेव मिश्रा ने कहा कि सब्जी मंडी और वाहन स्टैंड के जमीन की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed