फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bus full of passengers overturns, one killed, 18 injured

सवारियों से भरी बस पलटी, एक की मौत, 18 घायल

Fri, 15 Apr 2022 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Bus full of passengers overturns, one killed, 18 injured
म्योरपुर थाना क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर बभनडीहा गांव के समीप सड़क हादसे में घायल युवक। - फोटो : SONBHADRA
म्योरपुर-बीजपुर मार्ग पर बभनडीहा गांव के पास सवारियों से भरी बस शुक्रवार की दोपहर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि 18 यात्री घायल हुए हैं। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को म्योरपुर सीएचसी पहुंचाया गया जहां हालत गंभीर होने पर पांच को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बीजपुर से सवारी लेकर बस दुद्धी की ओर जा रही थी। बभनडीहा गांव के पास तेज रफ्तार बस अचानक से अनियंत्रित होकर पलट गई। यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। तत्काल सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से यात्रियों को बस से बाहर निकलवाया। हादसे में किरबिल निवासी गुड्डी देवी (45), रामजीवन (45), मनीष जायसवाल (16), बरईडांड़ निवासी संदीप गुप्ता (18), नेमनवा निवासी पंचमराम विश्वकर्मा (82), लाल मोहम्मद (50), रामनंदन (27), दिनेश (18), अनिल (18), अमृतलाल (40), किरण कुमारी (40), भवनाथपुर निवासी परिचालक मनोज (35), करकोरी निवासी दयाराम यादव (25), बैढ़न के झांपी पीपर निवासी सलीमा (10), अंकिता (6), साबिया (12), गुलाबी देवी (40), डुमरडीहा की शालिनी (1), तरुनामति (35) गंभीर रूप से घायल हुईं। सभी घायलों को म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर दयाराम यादव, पंचमराम, किरण कुमारी, मनोज कुमार, मनीष व रामनंदन को जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर कर दिया गया है। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दयाराम की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार ने बताया कि हादसे की छानबीन की जा रही है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

म्योरपुर थाना क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर बभनडीहा गांव के समीप सड़क हादसा के दौरान लगी भी?

म्योरपुर थाना क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर बभनडीहा गांव के समीप सड़क हादसा के दौरान लगी भी?- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed