फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bus full of employees overturned, more than 30 injured

Sonebhadra News: कर्मचारियों से भरी बस पलटी, 30 से अधिक घायल

Mon, 22 May 2023 10:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 10:10 PM IST
विज्ञापन
Bus full of employees overturned, more than 30 injured
शक्तिनगर। एनसीएल की बीना कोयला खदान क्षेत्र में सोमवार दोपहर निजी कंपनी के कर्मचारियों को कार्यस्थल से लेकर लौट रही बस पलट गई। हादसे में 30 से अधिक संविदा कर्मी घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर परियोजना के महाप्रबंधक समेत कई अफसर मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर घायलों को जयंत स्थित नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

घटना बीना खदान क्षेत्र में स्थित बरवा खोह के पास हुई। बताया जा रहा है कि सुबह पाली में कार्य स्थल पर गए बीजीआर आउटसोर्सिंग कंपनी के कर्मचारियों को दोपहर में लेकर बस लौट रही थी। इसी दौरान अनियंत्रित होकर बस पलट गई। कर्मचारियों की चीख-पुकार सुनकर लोग उस ओर दौड़े। हादसे की खबर से परियोजना क्षेत्र में खलबली मच गई। बीना महाप्रबंधक राजीव सिंह समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंच राहत व बचाव कार्य में जुट गए। घायल कर्मियों को बीना के अटल अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर ज्यादातर घायलों को एनसीएल के नेहरू शताब्दी चिकित्सालय जयंत (मप्र) रेफर कर दिया। घायलों में निरंजन सोनी, सोनू भारती, सियाराम, नरेश, सोनू सिंह, दिनेश प्रजापति, समराज अंसारी, पप्पू समेत 30 से अधिक कर्मचारी शामिल हैं। घटना के पीछे बस में क्षमता से अधिक सवारी होने को कारण बताया जा रहा है। करीब 35 की क्षमता वाले बस में दोगुने कर्मचारी सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed