फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Burnt-out transformer not replaced for a month; residents express protest.

Sonebhadra News: एक माह से नहीं बदला गया जला ट्रांसफाॅर्मर, जताया विरोध

Fri, 03 Apr 2026 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Burnt-out transformer not replaced for a month; residents express protest.
दुद्धी के झारोकला गांव में ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर के समीप विरोध जताया-संवाद
दुद्धी। झारोंकला गांव में एक महीने से खराब पड़े 25 केवीए के ट्रांसफाॅर्मर ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। भीषण गर्मी और बिजली की कमी से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को ट्रांसफाॅर्मर के पास प्रदर्शन कर आक्रोश व्यक्त किया।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि बीते एक महीने से ट्रांसफाॅर्मर खराब है। इसके बावजूद बिजली निगम की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। शिकायत टोल फ्री नंबर 1912 पर दर्ज कराई गई थी, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। ट्रांसफाॅर्मर से आसपास के बालिका हाईस्कूल, स्वास्थ्य उपकेंद्र, होमियोपैथी और ग्रामीणों के घरों में बिजली सप्लाई दी जाती है। ट्रांसफाॅर्मर खराब होने के कारण इन सभी स्थानों पर बिजली बंद है, इससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है। प्रदर्शन में पंकज, अनूप अग्रहरि, राम आशीष मौर्य, रामदास, भोला, नंदलाल प्रेमचंद, संजय अग्रहरि आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed