{"_id":"65d93f56b7d31cf6184adc9efceed8a7","slug":"burned-effigies-of-defence-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षामंत्री का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षामंत्री का फूंका पुतला
अमर उजाला ब्यूरो (सोनभद्र)
Updated Tue, 02 Feb 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को राबर्ट्सगंज के कचहरी तिराहे पर रक्षामंत्री का पुतला फूंका और विरोध में नारेबाजी की। पठानकोट में हुए आतंकी हमले में रक्षा मंत्रालय को कटघरे में खड़ा करते हुए मिली भगत का आरोप मढ़ा। सपाजनों ने रक्षा मंत्री के इस्तीफे पूरे प्रकरण की जांच कराने की मांग की है।
सपा के नगर अध्यक्ष प्रमोद यादव ने कहा कि रक्षा मंत्रालय की फैक्टरी में एके 47 इंसास, 315 बोर रायफलों के कारतूस और गोला-बारूद बनता है। लेकिन पठानकोट में पिछले माह हुए आतंकी हमले में इन सामानों का मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे साफ जाहिर होता है कि पठानकोट आतंकी हमला रक्षा मंत्रालय की मिलीभगत से हुआ था। कहा कि केंद्र सरकार इस मुद्दे पर मौन है। इसकी जांच होनी चाहिए। रक्षामंत्री को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देश की रक्षा के साथ किसी तरह का समझौता न करे। राष्ट्रपति को इस प्रकरण की पूरी जांच करानी चाहिए। नगर उपाध्यक्ष मनोज केशरी ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार देश के खिलाफ काम कर रही है। प्रदर्शन के दौरान वारिस अली, विजय शंकर, राकेश मौर्य, उमाशंकर कुशवाहा, बच्चू राम, मुन्ना कुशवाहा, सुन्ना भाई, अशोक कुमार, राहुल कुमार मौजूद थे।