फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Buller crushes labourer riding a bicycle, causes his death

Sonebhadra News: बल्कर ने साइकिल सवार मजदूर को कुचला, मौत

Sun, 29 Jun 2025 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Buller crushes labourer riding a bicycle, causes his death
वाराणसी-श​क्तिनगर हाईवे पर सड़क दुर्घटना में बेटे की मौत के बाद शव के पास रोता पिता। - फोटो : जागरूक पाठक
वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर अनपरा थाना क्षेत्र के डिबुलगंज के पास शनिवार को दोपहर बेकाबू बल्कर ने साइकिल सवार को कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए आवागमन अवरुद्ध हो गया। डिबुलगंज निवासी संजय भारती (32) अनपरा तापीय परियोजना में संविदा पर मजदूरी करता था। शनिवार की दोपहर घर से खाना खाने के बाद दूसरी पाली की ड्यूटी के लिए साइकिल से निकला था।
विज्ञापन

जैसे ही वह धन निरंकार गेट पर पहुंचा तो पीछे से आ रहे बल्कर ने उसे कुचल दिया। घटना के बाद बल्कर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया, लेकिन काशी मोड़ पर जाम के कारण वाहन पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। बेटे के शव को देख मौके पर पहुंचे पिता बेटे के शव को पकड़कर रोने लगे। इस दौरान हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर चली गई।
थाने पर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। पुलिस ने हाईवे पर लगे जाम को तुरंत खुलवाया। संजय भारती पांच भाइयों में सबसे छोटा था। उसके दो बच्चे हैं। पुलिस परिजनों से तहरीर लेकर कार्रवाई में जुट गई है।


पटरी बनवाने की मांग को लेकर थाने पर जुटे लोग
डिबुलगंज में साइकिल सवार की मौत के बाद गुस्साए लोग अनपरा थाने पहुंचे। सड़क किनारे पटरी न होने से वह हादसे की वजह बता रहे थे। उनकी मांग थी कि प्रशासन मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र पटरी बनवाने और मनमाने ढंग से खड़े किए जाने वाले वाहनों को हटवाए। अगर पहले से ऐसा होता तो साइकिल सवार की मौत न होती। मौके पर पहुंचे सीओ पिपरी अमित कुमार ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed