फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Building work halted due to land dispute

Sonebhadra News: भूमि विवाद के चलते भवन का काम लटका

Sun, 07 Sep 2025 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Building work halted due to land dispute
दुद्धी। तहसील क्षेत्र के झारोकला गांव में बगैर एनओसी के स्टेट की भूमि पर राजकीय इंटर काॅलेज के लिए नए भवन का टेंडर सीएनडीएस ने कर दिया है। राजकीय भूमि पर ठेकेदार के निर्माण कार्य शुरू कराते ही मामला विवाद में उलझ गया।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के झारोकला गांव में राजकीय हाईस्कूल तक की पढ़ाई होती है। उसी काॅलेज में इंटरमीडिएट तक की कक्षाएं शुरू करने की कवायद पिछले साल से ही चल रही है।
विज्ञापन

राजकीय हाईस्कूल भवन के ठीक पीछे लगभग सात बीघे की राजकीय (स्टेट) की भूमि है। इस पर सीएनडीएस ने इंटर काॅलेज के लिए भवन निर्माण के लिए एक माह पहले टेंडर कर दिया। इसके बाद लेखपाल पहुंचे और उस भूमि की जांच करते हुए भवन के निर्माण पर रोक लगा दी। लेखपाल लालबाबू सरोज ने बताया कि राजकीय भूमि के कुल सात बीघे में चार बीघे की भूमि पर काश्तकार की ओर से कोर्ट में मामला विचाराधीन है। जबकि बाकी तीन बीघे की राजकीय भूमि का मामला एआरओ कोर्ट में विचाराधीन है। इसलिए स्टेट की भूमि पर निर्माण कार्य के लिए रोक लगाई जा रही है। तहसीलदार अंजनी गुप्ता ने बताया कि राजकीय भूमि पर पहले से न्यायालय में मामला विचाराधीन है। राजकीय भूमि पर बगैर एनओसी के निर्माण कार्य नहीं हो सकता। राजकीय हाईस्कूल के समीप ग्राम सभा की भूमि की तलाश लेखपाल कर रहे हैं। जांच के बाद ही कुछ किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed