फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   BSP workers should get ready for the upcoming assembly elections

आगामी विधान सभा चुनाव चुनाव की तैयारी में जुट जाएं बसपा कार्यकर्ता

Sun, 13 Jun 2021 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
BSP workers should get ready for the upcoming assembly elections
बसपा ओबरा विधानसभा की बैठक सलखन स्थित कार्यालय में रविवार को हुई। इसमें मुख्य अतिथि बसपा के मुख्य सेक्टर प्रभारी मिर्जापुर मंडल पन्नालाल भारती ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारी में जुटने की अपील की। कहा कि 2022 में बसपा मुखिया मायावती को मुख्यमंत्री बनाना है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि मुख्य सेक्टर प्रभारी/पूर्व विधायक सत्यनारायण जैसल व मुख्य सेक्टर प्रभारी मिर्जापुर मंडल/पूर्व जिलाध्यक्ष बी सागर ने संयुक्त रूप से कहा कि बसपा सर्वसमाज को साथ लेकर चलने में विश्वास करती है। सर्व समाज को यदि किसी ने सबसे अधिक मान-सम्मान दिया है तो वह बसपा है। बसपा कि निति ही सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय पर आधारित है। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष कमलेश सिंह गोंड ने कहा की आम जनता 2022 में बसपा मुखिया मायावती को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है। आह्वान किया कि सभी कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं। इस मौके पर हीरालाल सायन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, देवीशरण भारती, मोहन बाबू, डा राम अवतार चौहान, आशीष मिश्रा, संदीप दूबे, जगजीवनराम, प्रदीप कुमार भारती, विरेंद्र कुमार साहनी, अमर सिंह खरवार, विकास कुमार,मुन्ना यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed