{"_id":"58a33f074f1c1ba340d84e82","slug":"bsp-has-nine-nominations-including","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा प्रत्याशी समेत नौ ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा प्रत्याशी समेत नौ ने किया नामांकन
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
Updated Tue, 14 Feb 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट के मुख्यद्वार पर सुरक्षा व्यवस्था में लगें पुलिस के जवान।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के चौथे दिन मंगलवार को घोरावल विस क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी बीना सिंह सहित नौ ने नामांकन पत्र दाखिल किया। चारों विस के लिए सात पर्चे लिए गए। दुद्धी विस के लिए अब तक एक भी नामांकन नहीं हुआ है।
समर्थकों के साथ उम्मीदवारों ने बारी-बारी से कलेक्ट्रेट पहुंच कर पर्चा दाखिल किया। घोरावल से बसपा प्रत्याशी बीना सिंह ने तीन सेटों में नामांकन पत्र दाखिल किया। इनके अलावा लोक गठबंधन पार्टी से डॉ. अमरनाथ देव पांडेय ने दो सेट, निर्दल कैलाश नाथ ने एक सेट, भारतीय सुभाष सेना के जितेंद्र ने भी एक सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। राबर्ट्सगंज से निर्दल के रूप में तमेश्वर, प्रभु दयाल, मो. अयूब खान और आजाद मजदूर किसान पार्टी से एम स्वराजन ने पर्चा दाखिल किया। विधानसभा ओबरा से आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट (रेडिकल) से कृपाशंकर ने दो सेटों में नामांकन पत्र दाखिल किया। विधानसभा दुद्धी के लिए किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया।
अपर जिला निर्वाचन अधिकारी रामचंद्र और एएसपी डॉ. अवधेश सिंह कलेक्ट्रेट परिसर में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।इससे पहले राजमार्ग से कलेक्ट्रेट जाने वाले मार्ग पर लगे बैरियर पर तैनात सिटी सीओ धनंजय कुशवाहा ने प्रत्याशियों के समर्थकों को रोक दिया। यहां से उम्मीदवार के वाहन के अलावा अन्य दो वाहनों को ही अंदर जाने दिया गया। खान विभाग दफ्तर के समीप लगे दूसरे बैरियर पर हाथीनाला एसओ अशोक यादव ने प्रत्याशी के वाहनों को भी रोक दिया। यहां से पैदल उम्मीदवार नामाकंन कक्ष में जाकर पर्चा दाखिल करने पहुंचे।