{"_id":"61d08947995ade04d05ad52a","slug":"bsp-district-general-secretary-arrested-for-beating-bjp-leader-sonbhadra-news-vns631201871","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता को पीटने वाला बसपा का जिला महासचिव गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता को पीटने वाला बसपा का जिला महासचिव गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता को पीटने वाला बसपा का जिला महासचिव गिरफ्तार
- बसपा के एक नेता के पुत्र व भतीजे की पहले ही हो चुकी है गिरफ्तारी
- छह नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस
संवाद न्यूज एजेंसी
दुद्धी। स्थानीय कस्बे में चार दिन पहले भाजपा के दुद्धी मंडल के महामंत्री प्रेम नारायण उर्फ मोनू सिंह की पिटाई करने के मामले में शनिवार को पुलिस ने फरार चल रहे बसपा के जिला महासचिव राजेेश धुसिया को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद चालान कर दिया। इसके पूर्व बसपा के एक नेता के पुत्र और भतीजे को पुलिस पकड़ चुकी है।
पुलिस ने बताया कि दुद्धी कस्बे में मंगलवार को कुछ लोग भाजपा नेता प्रेम नारायण सिंह को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर फरार हो गए थे। इस मामले में पुलिस छह नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ बलवा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर खोजबीन करने में जुटी थी। शनिवार को मारपीट के मामले में फरार चल रहे बसपा के जिला महासचिव राजेश धुसिया को पुलिस ने म्योरपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। घटना सीएचसी दुद्धी में पकड़े गए आरोपी का मेडिकल कराया गया। कोतवाल राघवेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए बसपा के महासचिव राजेश धुसिया का चालान करने के साथ ही अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज कुमार आदि शामिल रहे।