फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   BSP changed district president in 105 days, now Ramesh Kushwaha is given the responsibility

Sonebhadra News: 105 दिन में बसपा ने बदला जिलाध्यक्ष, अब रमेश कुशवाहा को जिम्मेदारी

Sun, 08 Jun 2025 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
BSP changed district president in 105 days, now Ramesh Kushwaha is given the responsibility
मिशन 2027 की तैयारी में जुटी बसपा ने चार महीने में ही तीसरे जिलाध्यक्ष की तैनाती की है। अब रमेश कुशवाहा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले 19 फरवरी को रामचंद्र रत्ना को बी.सागर की जगह जिलाध्यक्ष बनाया गया था।
विज्ञापन

पार्टी ने महज 105 दिनों में ही रत्ना को हटाकर नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। शनिवार को कार्यकर्ताओं ने स्वर्ण जयंती चौक पर नए जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। उन्हें फूल माला पहनाकर बधाई दी।
विज्ञापन

संगठन को मजबूत करने में जुटी बसपा लगातार बदलाव कर रही है। लोकसभा चुनाव से पहले बी.सागर को जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई थी। इस साल 19 फरवरी को उन्हें जिला संयोजक व मंडल पदाधिकारी का दायित्व सौंपते हुए रामचंद्र रत्ना को जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रमेश कुशवाहा ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलाकर कार्य करेंगे। प्रदेश संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे निभाने का कार्य करेंगे। आगामी पंचायत चुनाव के साथ अन्य चुनाव में बसपा को मजबूत किया जाएगा।

बढ़ौली चौराहे पर जिला संयोजक भाईचारा अरविंद निषाद का भी स्वागत किया गया। इस मौके पर जिला संयोजक बी. सागर, पूर्व मंडल प्रभारी राजकुमार वर्मा, मनोज कुशवाहा, बलवंत रंगीला, सूरज वर्मा, प्रीतम गिरि, अनीष भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed