फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   BSA inspected schools with low enrollment

कम नामांकन वाले स्कूलों का बीएसए ने किया निरीक्षण

Fri, 08 Apr 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
BSA inspected schools with low enrollment
सोनभद्र। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिवंश कुमार और जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत कुमार ने शुक्रवार को घोरावल ब्लॉक के सबसे कम नामांकन वाले छह परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। गांवों में जाकर अभिभावकों से बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

बीएसए सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय अठौना पहुंचे। यहां कुल नामांकित 15 बच्चों के सापेक्ष सात उपस्थित थे। विद्यालय तक पहुंचने के लिए रास्ता नहीं था। स्कूल में बिजली नहीं थी। इस पर उन्होंने प्रधानाध्यापक को चेतावनी दी। कहा कि शत प्रतिशत नामांकन करते हुए विद्यालय में 80 प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित कराते हुए एक सप्ताह में सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय दुबखिली में नामांकित 31 के सापेक्ष 18 बच्चे उपस्थित मिले। विद्यालय में कनेक्शन है पर बाउड्रीवाल नहीं है। प्राथमिक विद्यालय राजिम में 46 बच्चों के सापेक्ष 16 उपस्थित मिले। कम्हरिया में नामांकित 36 के सापेक्ष 23 उपस्थित मिले। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय मुंगेहरी का निरीक्षण किया। यहां 52 बच्चों के सापेक्ष 41 बच्चे मिले। निरीक्षण के दौरान शिक्षक उपस्थित मिले। कायाकल्प का काम शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय महुअरिया में नामांकित 36 बच्चों के सापेक्ष 28 उपस्थित मिले। विद्यालय भवन जर्जर मिला। सभी विद्यालयों में स्कूल चलो अभियान की भी समीक्षा की गई। इस दौरान अभिभावकों से मिलकर बच्चों को नियमित स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। चेताया कि लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed