फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Brother-in-law turned out to be murderer, killed sister-in-law in a land dispute

देवर की निकला हत्यारा, जमीनी विवाद में की थी भाभी की हत्या

Fri, 14 May 2021 09:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 09:49 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law turned out to be murderer, killed sister-in-law in a land dispute
शक्तिनगर। भाभी के गायब होने की तहरीर देने वाला देवर ही हत्यारा निकला। पुलिस जांच में हुए खुलासे के बाद आरोपी देवर सहित चार आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया। मामला पड़ोसी राज्य मप्र के सिंगरौली का है।
विज्ञापन

विवरण के मुताबिक दो मई को जियावन (देवसर) थाना क्षेत्र के सजहर गांव निवासी बिहारीलाल यादव ने तहरीर दिया कि उसकी भाभी तारा देवी (58) 30 अप्रैल से घर से लापता हो गई थीं। खोज के बाद एक मई को उनका शव घर के एक बंद कमरे में फंदे से लटका मिला है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची व पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पोस्टमार्टम में चोट से मौत की बात सामने आने के बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच को आगे बढ़ाया। जियावन थाने के प्रभारी निरीक्षक नेहरू सिंह खंडाते ने बताया कि विवेचना के दौरान पाया गया कि मृतका तारा देवी की सास पन्नी देवी ने अपने हिस्से की जमीन की वसीयत मृतका के नाम पर कर दिया था। इसी बात को लेकर मझली देवरानी चदंवती उर्फ चंद्रकली (50), चंद्रकली का पुत्र प्रदीप (21), लड़की लीलावती (28) तथा छोटा देवर बिहारीलाल (36) विरोध कर झगड़ने लगे और जायदाद में और हिस्सा नहीं मिलने पर मौका पाकर 29 अप्रैल की रात पीटकर हत्या कर दिया। बचाव के लिए शव को एक कमरे में रस्सी से लटकाकर ताला बंद कर दिया। ढोंग रचने के बाद पुलिस को सूचित किया। थाने के प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक आरोपियों की स्वीकारोक्ति के बाद सभी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed