UP: बेटी के सामने मां की हत्या, एक वार में खोल दिया सिर, आरोपी देवर ने भाई को भी नहीं छोड़ा; जानें मामला
महिला की पीट-पीट कर हत्या की जानकारी मिलते ही माैके पर कोन थाने की पुलिस भी पहुंच गई। इससे पहले आरोपी भाग गया। खबर लिखे जाने तक उसकी तलाश की जा रही थी। महिला अपने देवरानी को बचाने गई थी, इसी से देवर नाराज हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP Crime: सोनभद्र में कोन थाना क्षेत्र के निगाई गांव में गुरुवार को देवरानी के बचाव में आई महिला की देवर ने लाठी-डंडे से पीटकर जान ले ली। घटना के बाद आरोपी देवर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
निगाई गांव निवासी सुनील पासवान गुरुवार की सुबह शराब पीने के लिए घर में रखा महुआ लेकर बेचने जा रहा था। पत्नी ने उसे रोकते हुए ऐसा करने से मना किया तो वह भड़क उठा। लाठी-डंडे से उसकी पिटाई करने लगा। भतीजी ने इसका विरोध किया था।
देवरानी को पिटता देख बगल में रह रही मालवंती (35) पत्नी गोविंद पासवान दौड़कर वहां पहुंची और बीच-बचाव करने लगी। बताते हैं कि सुनील इससे उग्र होकर भाभी को ही पीटने लगा। सिर पर लाठियों से गंभीर चोट आने से मालवंती की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सुनील मौके से फरार हो गया।
ग्रामीणों की सूचना पर कोन एसओ गोपालजी गुप्ता फोर्स के साथ पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर छानबीन की। एसओ ने बताया कि देवर ने मालवंती की लाठी से पीटकर जान ले ली है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.