फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Brother-in-law died in a road accident, two injured brother

Sonebhadra News: सड़क हादसे में साले की मौत, जीजा समेत दो घायल

Tue, 11 Jul 2023 10:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law died in a road accident, two injured brother
सोनभद्र। कोन थाना क्षेत्र के रानीडीह चौकी क्षेत्र में सोमवार की रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में समेत जीजा समेत दो लोग घायल हो गए। उन्हें कोन सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सड़क पर बिखरी गिट्टी के कारण उनकी बाइक फिसलने से हादसा हुआ।
विज्ञापन

कचनरवा गांव निवासी विश्वनाथ (20) अपनी ससुराल चननी गया था। वहां से रिश्ते में लगने वाले अपने साले उमेश चेरो (24) और एक अन्य युवक उपेंद्र चेरो (26) के साथ चांचीकला में सोन नदी पर नवनिर्मित पुल की ओर गए थे। देर रात तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। प्राथमिक विद्यालय रानीडीह के पास सड़क किनारे बिखरी गिट्टी के कारण उनकी बाइक फिसल गई। हादसे में तीनों बाइक सवार जख्मी हुए। राहगीरों की मदद से उन्हें कोन अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उमेश चेरो को मृत घोषित कर दिया। अन्य दोनों घायलों का उपचार चल रहा है। कोन के प्रभारी निरीक्षक अमरजीत चौहान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराकर परिजनाें को सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
मृतक उमेश चेरो मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। परिवार में उसकी पत्नी है, जो एक पैर से दिव्यांग हैं। वह किसी तरह सिलाई कर परिवार के भरण-पोषण में पति की मदद करती है। उन्हें दो बच्चे हैं। उमेश की मां प्राथमिक विद्यालय रानीडीह में रसोइयां का काम करती है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों का कहना है कि दुरुह क्षेत्र होने के कारण घायलों को अस्पताल लाने में काफी देर हो गई थी। समय से उपचार न मिलने के कारण उमेश की मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed