फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Brother-in-law arrested in case of mother-son's death

Sonebhadra News: मां-बेटे की मौत के मामले में जेठ-जेठानी गिरफ्तार

Sun, 12 Mar 2023 10:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law arrested in case of mother-son's death
बीजपुर। थाना क्षेत्र के अंजानी गांव में दो वर्षीय बेटे के साथ विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत के मामले में पुलिस ने जेठ और जेठानी को गिरफ्तार कर लिया है। दहेज उत्पीड़न व हत्या के आरोप में दोनों का चालान कर दिया गया। इस मामले में पति, सास, ससुर को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक 26 नवंबर को रेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर अनियंत्रित ट्रेलर पेड़ से टकरा गया था। चालक अंजानी निवासी सुनील सिंह (30) इसमें फंस गया। उसे गैस कटर की सहायता से बाहर निकाल कर धन्वन्तरि अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान चालक के छोटे भाई अजीत सिंह की पत्नी संगीता (22) को किसी ने घटना की सूचना दी। हादसे में पति की मौत समझ गई थी। इसके कुछ देर बाद दो साल के बेटे के साथ संगीता का कमरे में फंदे पर शव लटकता मिला। कमरे में आग भी लगी हुई थी। इस मामले में मृतका के पिता सिंगरौली के निगाही निवासी पवन सिंह ने दहेज प्रताड़ना के आरोप मेंं मुकदमा पंजीकृत कराया था। पति अजीत सिंह, ससुर जमुना सिंह, सास बासमती देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जेठ और जेठानी फरार चल रहे थे। शनिवार को पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के आरोपी जेठ सुनील सिंह और जेठानी अंजनी सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसआई ओमप्रकाश सिंह, कास्टेबल मनीष प्रजापति, उत्कर्ष यादव, साक्षी तिवारी शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed