फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Brother-in-law and his friend attempted to rape a girl, FIR lodged

Sonebhadra News: जीजा और उसके मित्र ने युवती के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास, एफआईआर

Fri, 20 Feb 2026 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law and his friend attempted to rape a girl, FIR lodged
बीजपुर थाना क्षेत्र में एक युवती से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोप है कि उसके साथ उसी के जीजा और जीजा के मित्र लगातार अश्लील हरकत करते आ रहे थे। माता-पिता से इसकी शिकायत का भी कोई नतीजा नहीं निकला तो वह मौसी के घर चली गई। वहां पहुंचे दोनों आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। न्यायालय के हस्तक्षेप पर मामला दर्ज कर बीजपुर पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

पीड़िता ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि वाराणसी के रोहनिया में उसके बहन की शादी हुई है। उसके जीजा और उसके दोस्त 15 अगस्त 2025 को घर आए और राहुल के साथ संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया। एतराज पर उसके साथ दोनों ने आपत्तिजनक हरकत की। उसने तत्काल इसकी जानकारी अपने माता-पिता को दी। जब उन्होंने इस पर रोक के लिए कोई कदम नहीं उठाया तो आरोपियों ने उसके साथ लगातार अश्लील हरकत शुरू कर दी। जब उसे लगा कि अब उसकी अस्मत खतरे में है तो अपने मौसी के यहां चली गई। आरोप है कि एक माह तक सब कुछ ठीक ठाक रहा। इसके बाद पहली अक्तूबर 2025 की शाम चार बजे दोनों आरोपी अचानक से पहुंच गए। उस समय उसके मौसा-मौसी घर पर नहीं थे। सिर्फ उनके बुजुर्ग माता-पिता थे। इसका फायदा उठाकर दोनों ने उसे जबरिया ले जाने की कोशिश की। विरोध करने पर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया जाने लगा। कपड़े फाड़ दिए गए। शोर पर घर में मौजूद बुजुर्ग और आस-पास के लोग आ गए तब दोनों वहां से धमकी देते हुए चले गए। स्थानीय स्तर पर पुलिस से मदद नहीं मिली तो न्यायालय में गुहार लगाई। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह के मुताबिक न्यायालय के आदेश पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed