फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Brides absconding from marriage pavilion, hostages held hostage

विवाह मंडप से दुल्हा फरार, बारातियों को बनाया बंधक

Sat, 08 May 2021 06:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 06:34 PM IST
विज्ञापन
Brides absconding from marriage pavilion, hostages held hostage
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात विवाह मंडप से दूल्हा फरार हो गया। इसकी जानकारी होने पर लड़की पक्ष के लोगों ने बरातियों को बंधक बना लिया। इसकी जानकारी होने पर दूसरे दिन शनिवार को दूल्हा शादी करने के लिए पहुंचा। पुलिस की मौजूदगी में विवाह का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ और विदाई हुई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को राबर्ट्सगंज नगर के एक मोहल्ले से बरात गांव में गई थी। द्वार पूजा की रस्म पूरी होने के बाद विवाह करने का समय आया तो दूल्हा फरार हो गया। दूल्हे की उसके घरवालों और रिश्तेदारों ने काफी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। उधर, जब लड़की पक्ष के लोगों को दूल्हे के गायब होने की जानकारी हुई तो उन लोगों ने बरातियों को बंधक बना लिया। रात भर कुछ लोग तलाश में भटकते रहे। हालांकि शनिवार की सुबह करीब नौ बजे दूल्हा शादी करने के लिए पहुंच गया। लेकिन, लड़की के घरवालों ने शादी से इंकार कर दिया। उनका कहना था कि शादी के पहले दूल्हे का यह हाल है तो बाद मेें लड़की के साथ क्या करेगा। मामला बढ़ता देख किसी ने डॉयल 112 नंबर को घटना की जानकारी दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इस दौरान घराती और बराती पक्ष के कुछ बुद्धजीवियों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शादी के लिए राजी किए। इसके बाद शादी की रस्म पूरी हुई और दोपहर बाद बरात की विदाई हुई। दूल्हा-दुल्हन को लेकर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed