फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Brick broke as soon as it fell on the ground, DM angry over poor construction material

Sonebhadra News: जमीन पर गिरते ही टूट गई ईंट, घटिया निर्माण सामग्री पर भड़के डीएम

Wed, 29 Jan 2025 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Brick broke as soon as it fell on the ground, DM angry over poor construction material
लड़कियों में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिले में विशेष टीकाकरण अभियान शुरू किया है। इसके बुधवार को म्योरपुर ब्लॉक के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की 50 छात्राओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई। राज्यपाल के निर्देश के बाद जिले में इस अभियान की शुरुआत हुई है।
विज्ञापन

डीएम बद्रीनाथ सिंह ने शिविर का निरीक्षण किया और छात्राओं को टीकाकरण की अहमियत समझाई। उन्होंने वैक्सीन को पूरी तरह सुरक्षित बताया। इस दौरान डीएम ने परिसर में ही निर्माणाधीन इंटर कॉलेज एवं आवासीय परिसर में प्रयुक्त हो रही सामग्री की गुणवत्ता का भी अवलोकन किया।
विज्ञापन

ईंट पटककर देखा तो वह बार में टूट गई। इस पर भड़के डीएम ने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता में सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय में पढ़ाई और छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सीएमओ डॉ.अश्वनी कुमार, बीएसए मुकुल आनंद पांडेय, बिरला कार्बन की निवेदिता मुखर्जी, सुशीला देवी, नीलम, विद्यालय की वार्डेन आशा कुमारी, ममता पांडेय, शकुंतला यादव, विमला देवी, सुमन यादव, अनिता, अनुराधा आर्य, अधीक्षक डॉ.पीके सिंह आदि मौजूद रहे।



किसान बोले : हमारी जमीन पर बना विद्यालय, मुआवजा भी नहीं मिला
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बुधवार को पहुंचे डीएम बद्रीनाथ सिंह से किसानों ने मिलकर अपनी समस्या रखी। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निर्माण किया गया है, वह उनकी जमीन है। इसके बदले में उनको कोई भी मुआवजा नहीं दिया गया है और न ही कहीं जमीन दी गई है। ऐसे में उनकी भूमि पर जबरिया निर्माण कर लिया गया और उनकी फरियाद सुनने वाला कोई नहीं है। किसान द्वारिका, लालता, बृजबिहारी, रविंद्र ने इसके समाधान की मांग की। इस पर डीएम ने अपनी समस्या लेकर कार्यालय आने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed