फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Breaking Thousands jewelry theft

ताला तोड़कर हजारों के जेवरात चोरी

Thu, 04 Jun 2015 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र Updated Thu, 04 Jun 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
Breaking Thousands jewelry theft
राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के अकड़वहा पोखरा के पास चोरों ने बुधवार रात एक घर में आलमारी और बक्शे का ताला तोड़ दिया। इसमें से हजारों रुपये नकदी और जेवरात चोरी कर लिया। घटना के दौरान परिवार के सदस्य बगल के घर में एक रिश्तेदार के यहां सोए थे। सुबह जानकारी होने पर उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन




राबर्ट्र्सगंज नगर पालिका के वार्ड 21 निवासी भरत सिंह बुधवार रात कहीं गए थे। उनकी पत्नी मंजू सिंह और बच्चे घर में थे। उनके घर के बगल में भरत के रिश्तेदार का घर है। रात में जब मंजू के घर की बिजली आपूर्ति कुछ गड़बड़ी की वजह से बंद हो गई तो वह पड़ोस स्थित रिश्तेदार के घर चली गई। इस बीच चोर घर में घुस गए और आठ हजार रुपये नकदी, सोने व चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। घटना की जानकारी सुबह हुई तो पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed