{"_id":"676853fa163e781d2f0a713a","slug":"brave-childrens-day-celebrated-in-bjp-office-sonbhadra-news-c-194-1-svns1039-122075-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: भाजपा कार्यालय में मना वीर बाल दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: भाजपा कार्यालय में मना वीर बाल दिवस
विज्ञापन
सोनभद्र। भाजपा के रॉबर्ट्सगंज स्थित जिला कार्यालय में रविवार को वीर बाल दिवस मनाया गया। इस दौरान गोष्ठी में गुरु गोविंद सिंह के दो पुत्रों जोरावर सिंह व फतेह सिंह के बलिदान को याद किया गया।
मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह का राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत संकल्प के रूप में है। गुरु गोविंद सिंह के चार पुत्र साहिबजादा अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर और साहिबजादा फतेह सिंह इसके उदाहरण हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि वीर बाल दिवस संगोष्ठी के अवसर पर वीर साहेबजादे का साहस और संकल्प एक प्रमाण के रूप में है। बताया कि 27 दिसंबर तक वीर बाल दिवस कार्यक्रम चलाया जा रहा है। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल व संचालन जिला महामंत्री/जिला संयोजक रामसुंदर निषाद ने किया। अशोक मिश्रा, धर्मवीर तिवारी, ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, रामलखन सिंह, जिला उपाध्यक्ष अशोक मौर्या आदि रहे।
वीर साहबजादों को किया नमन
रेणुकूट। वीर बाल दिवस से पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने रेणुकूट गुरुद्वारे में मत्था टेक कर वीर साहबजादों को नमन किया। भाजपा नेता राज वर्मा ने कहा सिख समुदाय के अंतिम गुरु गोविंद सिंह का पूरा परिवार मुगलों से राष्ट्र एवं धर्म की रक्षा करते हुए शहीद हो गया। गुरु गोबिंद सिंह के चारों बेटे अजीत, जुझार, जोरावर और फतेह को मुगल सेना ने मार दिया था। पीएम मोदी ने वीर साहबजादों की शहादत को याद करते हुए 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाए जाने का निर्णय लिया। इस अवसर पर अरुण सिंह, मनोज पांडेय, धरम भंडारी, अतुल राय, मंदीप सिंह, नवनीत सिंहा आदि मौजूद रहे।